जार्ज साहब के निधन से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति – मोर्चा
Date posted: 29 January 2019

पटना 29 जनवरी 2019 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,महासचिव गणेश यादव प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह एव प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाजवादी आन्दोलन के प्रणेता,पूर्व रक्षा मंत्री व समाजवादी नेता श्री जार्ज फर्नांडीस साहब के निधन पर अपनी गहरी शोक सम्वेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि जार्ज साहब समाजवादी विचारधारा के नेता थे। वे कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता व उच्य कोटि के समाजसेवी थे। उनके निधन से बिहार व देश के राजनीतिक क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति हुई है। बिहार व देश ने आज एक उच्य कोटि के समाजवादी नेता व मजदूरों, गरीबो के मसीहा के रुप मे स्थापित जार्ज साहब जैसे नेता को खो दिया है। जार्ज साहब कि सम्पूर्ण जीवन सादगी व गरीबो के कल्याण मे ही बिता। उनके सादगी भरे जीवन से सिख लेने कि जरुरत है। ट्रेड यूनियन के नेता से देश के संसदीय राजनीति तक का सफर तय करने वाले समाजवादी नेता को राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा नमन करते हुये श्रधांजली अर्पित करता है।
Facebook Comments