अभूतपूर्व विजय दिलाने के लिए जनता का आभार: डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने देश व प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन देकर विजयी बनाने के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सुशासन, निस्वार्थ सेवा, विकास और विश्वास की विजय है। उन्होंने कहा भाजपा की विजय जातियतां पर सबका साथ-सबका विकास की विजय है। यह निजी हमलों पर समावेशी सोच की विजय है। इस जनादेश ने परिवारवाद और जनता को अपना बंधुआ वोटर समझने वाले नेताओं और दलों को उनकी जगह दिखा दी है।
डा0 पाण्डेय ने विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सपा-बसपा जैसे दलों और उनके नेताओं को लगा होगा कि वह अपनी निजी स्वार्थो के लिए एक होकर विकास की राह रोक लेंगे, लेकिन जनता ने उनके कुत्सित मंसूबे ध्वस्त कर दिये। 2014 और 2017 में भाजपा को अपनी सेवा का अवसर दे चुकी जनता ने विपक्ष की जातिवादी राजनीति को ध्वस्त करते हुए उनकी तगड़ी घेराबंदी के बावजूद भाजपा को अभूतपूर्व सफलता दिलाकर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोककल्याणकारी कार्यो और पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाने के लिए अपनी मुहर लगायी।

डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के करोडों कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत के लिए उसी दिन ठान लिया था, जिस दिन मोदी जी को रोकने के लिए सारी जातिवादी, परिवादवादी और भ्रष्टाचारी ताकते एक हो गयी थी। नरेन्द्र मोदी जी और अमित शाह जी की अगुवाई में जनहित के कार्यो व देश की सुरक्षा व विकास के काम को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर गये और जनता ने उसे स्वीकार किया।

मोदी जी जनता की आंकाक्षाओं और अपेक्षाओं को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगें। केन्द्र की नई सरकार देश व प्रदेश की जनता के हितों में लोककल्याणकारी योजनाएं लाकर उनकी सेवा के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करेंगी। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि हम सर्वश्रेष्ठ संगठन भाजपा और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी का भी अभिनंदन करते है कि उनके संगठनात्मक नेतृत्व में भाजपा ने आज यह ऐतिहासिक ऊॅचाई छुई है, जिसकी दशकों पहले भविष्यवाणी श्रद्धेय अटल जी ने की थी। उन्होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी इस शानदार विजय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपने सवा दो वर्ष के कार्यकाल में जिस तरह जनअपेक्षाओं पर शानदार प्रदर्शन किया है, उसको जनता ने आशीर्वाद देते हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी समर्थन दिया। डा0 पाण्डेय ने प्रदेश में ऐतिहासिक सफलता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी अंभिनंदन व आभार व्यक्त किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा व राज्य मंत्रीमण्डल के सदस्यों, पार्टी संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने दिन रात अथक परिश्रम करके पार्टी की शानदार विजय में अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने निष्पक्ष व शांतिपूवर्क ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का भी आभार जताया साथ ही लोकतंत्र के इस महान पर्व में अपनी भूमिका अदा करने वाले मीडिया बन्धुओं का भी आभार जिन्होंने दिन रात परिश्रम करके चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों को जनता तक पहुंचाया।

Facebook Comments