उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का 19 जुलाई को लखनऊ में होगा भव्य स्वागत
Date posted: 17 July 2019

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह 19 जुलाई को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह पहली बार पार्टी प्रदेश मुख्यालय आ रहे है। सिंह 19 जुलाई को दोपहर 02 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से दोपहर 03 बजे पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पहुंचेंगे।
सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र देव सिंह जी के प्रथम पार्टी मुख्यालय आगमन पर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष की अगवानी करने और उनके स्वागत के लिए उत्सुक व तैयार है। कार्यकर्ता अपने नये अध्यक्ष के स्वागत के लिए जोश से सराबोर है और भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे है।
Facebook Comments