स्वतंत्रदेव सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Date posted: 16 August 2020

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह ने अपने आवास पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर श्रद्धेय अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल का जीवन गाँव, गरीब व किसान के विकास के लिए समर्पित था। देश के नवनिर्माण के लिए उनका योगदान अतुलनीय रहा। अटल जी जनप्रिय राजनेता व कवि के तौर पर वह जनता के बीच अपनी साफ छवि, लोकतांत्रिक, और उदार विचारों वाले राजनेता के रूप में हमेशा स्मृतियों में रहेंगे। वे भारत के उन महान नेताओं में से एक हैं, जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। अटल जी ने भारत को नई ऊँचाईयों पर पहुंचाने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका का निर्वाहन करते हुए विश्व में भारत का मान बढ़ाने का काम किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में विश्व की परवाह किये बगैर पांच परमाणु परीक्षण एक साथ कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाते हुए विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा किया। अटल जी का मानना था कि विज्ञान से ही विकास की राह तय की जा सकती इसके लिए इन्होंने “जय जवान-जय किसान” के नारे को आगे बढ़ाते हुए “जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान” का नारा दिया।
अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से भारत को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। कालजयी अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा जो पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे।
Facebook Comments