सुनील बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त
Date posted: 6 September 2020

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार सिंह जी की माता आनंद कुमारी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार सिंह जी की माता का गोलोकवासी हो जाना दुखद है। श्रीहरि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Facebook Comments