उद्धव ठाकरे, आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा’: कंगना रनौत
Date posted: 9 September 2020

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत चंडीगढ़-मुंबई फ़्लाइट से मुंबई पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट के बाहर करणी सेना कंगना के समर्थन में और शिवसेना विरोध में नारेबाज़ी कर रही है। बता दें कि अभिनेत्री बुधवार सुबह 7 बजे चंडीगढ़ के लिए निकलीं। कंगना अब वो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच गई हैं।
कुछ देर में वो मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। खबरों की माने तो दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर उनके मुंबई पहुंचने की सूचना हैं। कगंना रनौत जैसे ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची वो सुरक्षा घेरे के बीच चलती हुई दिखाई दीं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने कंगना रनौत को Y प्लस सिक्योरिटी दी है।
Facebook Comments