कृषि सुधारों के बारे में अवगत कराने के लिए जनजागरण अभियान करेगी भाजपा
Date posted: 28 September 2020

नई दिल्ली: देश के किसानों के हित में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कुछ दिनों पहले ही संसद के दोनों सदनों से कृषि सुधारक बिल पारित हुए हैं, जिससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी दशा और दिशा में भी बदलाव आएंगे। विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थ में किसानों को भ्रमित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के भ्रामक प्रचार को रोकने और ऐतिहासिक कृषि सुधारों के बारे में अवगत कराने के लिए दिल्ली में जनजागरण अभियान का आयोजन करेगी।
दिल्ली प्रदेश में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के सभी 365 गांव के प्रत्येक घर से संपर्क कर उन्हें कृषि सुधारों से अवगत करवाया जाएगा। प्रत्येक गांव के लोगों और किसान नेताओं के साथ भी इस संबंध में व्यापक रूप में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जनजागरण अभियान आगामी 2 सप्ताह तक चलेगा।
Facebook Comments