स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
Date posted: 17 October 2020

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए जन-जन के लिए माँ जगदम्बा से सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की मंगलकामना की।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रि पर्व माँ आदिशक्ति की उपासना का पर्व है। माँ भगवती अष्टसिद्धि व नवनिधियों को देने वाली है। नवरात्रि पर माँ जगतजननी से सकल जगत के मंगल की कामना और मातृशक्ति को नमन। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 के लिए शासन व प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के पालन के साथ नवरात्रि पर्व मनानें की अपील की।
Facebook Comments