मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
Date posted: 24 October 2020

नोएडा: शनिवार को नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा सेक्टर 149 में स्थित ग्राम कोंडली बांगर में महिलाओं व बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों के साथ साथ उनकी सुरक्षा एवम संरक्षा, घरेलू हिसा, स्वास्थ्य एवम सुरक्षा, लैंगिक समानता, आत्म सुरक्षा तथा बाल अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी।
सरकार द्वारा जारी सभी मुख्य हेल्प लाइन 1090 वूमेन पावर लाइन, 1091 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन 112 पुलिस आपात कालीन सेवा व 1076 मुख्य मंत्री हेल्प लाइन की जानकारी दी गयी।
इस दौरान संस्था की महिला अध्यक्ष सुषमा अवाना ने बताया कि बेटियां आजकल पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं । समाज में फैली बुराइयों को देखते हुए चुप बैठने की बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाना बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अपने विचार रखें।
संस्था की तरफ से नोवोनिता दास ने बताया कि एक महिला ही इस समाज का वह अंग है जिसके बिना समाज का होना असम्भव है। सरिता कसाना व नीतू चौधरी को नारी शक्ति की सदस्य के रूप में नामांकित किया गया। कार्यक्रम में राहुल अवाना, सुधीर राय, शालू शर्मा, संगीता शर्मा, रीना तिवारी, संजू कुशवाहा, पूजा साहू, महेन्द्री, मंजू शर्मा, नीतू सक्सेना, सुशीला देवी, पूजा नाथ, सोनम देवी, आशा राजवंशी, पिंकी शर्मा, नीतू गुप्ता, बीनू प्रजापति, ज्योति राजवंशी, बाला राजवंशी, छोटी राजवंशी, हेमा, कमलेश राजवंशी, राजवती, सुमन सिंह के अलावा कई महिलाएं मौजूद रहीं।
Facebook Comments