घर में साफ-सफाई रहेगी तो डेंगू का प्रकोप कम रहेगा: अमित मोहन प्रसाद
Date posted: 24 October 2020

लखनऊ: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,51,740 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,39,08,303 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2277 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2852 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 4,33,703 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 92.62 प्रतिशत हो गया है।
प्रदेश में 27,681 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव केसों में 59.43 प्रतिशत की कमी आई है। होम आइसोलेशन में 12,683 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,63,049 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,50,366 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2339 लोग ईलाज करा रहे हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,46,805 क्षेत्रों में 4,32,349 टीम दिवस के माध्यम से 2,77,27,360 घरों के 13,63,03,356 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है।
ई-संजीवनी के माध्यम से 1942 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,60,416 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। प्रसाद ने बताया कि अगले महीने 03 अभियान चलाया जायेगा। अभी संचारी रोग अभियान चल रहा है। सभी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई एवं पानी का ठहराव न रहने दें। घर में साफ-सफाई रहेगी तो डेंगू का प्रकोप कम रहेगा। उन्होंने बताया कि नवम्बर माह में 04 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। इसके अलावा जो बच्चे अभी भी छूट गये हैं, इस अभियान के तहत वो अपने बच्चों का टीकाकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 02 नवम्बर से 11 नवम्बर के बीच 31 जनपदों में टीबी का अभियान चलाया जायेगा। इसके पहले 41 जनपदों में यह अभियान चलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से जो गांव छूट गये हैं उनको अगले माह एक अभियान चलाकर लगभग 7000 गांव में लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये जाएंगे। त्योहारों का सीजन आ रहा है इसलिए मोहल्ला निगरानी समिति को सर्तक रहने की आवश्यकता है कि संक्रमण को न फैलने दिया जाए। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकले और सावधानी रखनी की आवश्यकता है।
Facebook Comments