भाजपा युवा मोर्चा ने कनॉट प्लेस में कोरोना के प्रति लोगों को किया जागरूक
Date posted: 30 October 2020

नई दिल्ली: अनलॉक होते ही दिल्ली के लोगों का जीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ा लेकिन पर्व त्यौहार के कारण दौरान लोगों ने ढिलाई बरतनी शुरू कर दी। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं“ की अपील की। मोदी जी के आह्वान पर दिल्ली भाजपा की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया और प्लेकार्ड-बैनर के माध्यम से “2 गज दूरी, मास्क है जरूरी“ का संदेश दिया गया।
जागरूकता अभियान में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राजन तिवारी, अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़, एवं प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित 7500 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बैनर-प्ले कार्ड लेकर दिल्ली के प्रमुख चैक-चैराहों पर खड़े होकर दिल्ली के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया और 5 लाख मास्क बांटे।
आज कनॉट प्लेस इनर सर्कल में लगभग 625 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ह्यूमन चेन बनाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश, विधायक अभय वर्मा, दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़, दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा उपस्थित थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली भाजपा की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों को जागरूक करने में भाजपा कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। हमारा यही प्रयास है कि लोगों को कैसे कोरोना से बचाया जाए और सर्दियों में कोरोना के मामले बढ़ने की जो संभावना है उसे कैसे रोका जाए। कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि हो गई है जिसे लेकर आदेश गुप्ता ने दिल्ली वासियों से अपील की कि पर्व-त्यौहार में भी छोटी सी लापरवाही कोरोना संक्रमण को बुलावा दे सकती है इसलिए स्वयं को और अपने घरवालों को सुरक्षित रखने के लिए मास्क जरूर लगाएं, 2 गज की दूरी बनाए रखें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।
Facebook Comments