अयोध्या ने बहुत अपमान सहा, पर अब और नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्री राम की अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ है। जो अयोध्या जन्म और जीवन दोनों तारती है वह कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण वर्षो तक अपमानित होती रही है। पर अब ऐसा नहीं होगा।

मुख्यमंत्री, शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित ‘दिव्य दीपोत्सव’ में श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद प्रदेश को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि अयोध्या को उसका गौरव मिलेगा। हम इसे वैदिक सिटी के रूप में विश्व मानचित्र पर गौरव दिलाएंगे। कहा कि अयोध्या ने बहुत अपमान सहा, पर अब ऐसा नहीं होगा।

Facebook Comments