कामगारों एवं श्रमिकों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध
Date posted: 28 November 2020

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने प्रवासी कोविड-19 कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उनका सर्वांगीण विकास करने के उद्देश्य से श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत ‘उ0प्र0 कामगार एवं श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ का गठन किया। इसके माध्यम से प्रदेश के कामगारों एवं श्रमिकों को उनकी कार्यकुशलता के अनुरूप सरकारी व गैर-सरकारी क्षेत्र में अधिकाधिक सेवायोजन एवं रोजगार दिया जाना है।
सेवायोजन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवायोजन पोर्टल पर अन्य राज्यों से वापस आये 37,84,255 प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की स्किल मैपिंग का कार्य किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में रोजगार प्राप्त करने के पश्चात 3,85,940 श्रमिकों का अंकन भी सेवायोजन पोर्टल पर किया गया। सेवायोजन विभाग के पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर अपंजीकृत श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही पंजीकृत श्रमिकों का डाटा डाउनलोड किया जा रहा है। साथ ही ऐसे श्रमिकों को शासकीय विभागों में संचालित योजनाओं में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार प्राप्त श्रमिकों का अंकन भी सेवायोजन पोर्टल पर किया जा रहा है।
Facebook Comments