ज्ञान के प्रकाश से बुराइयों को दूर करने वाले गुरू नानक देव जी सभी के लिए प्रेरणा हैं
Date posted: 30 November 2020

नई दिल्ली: सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरू, गुरू नानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरू बंगला साहिब में अरदास की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सांसद मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, राजीव बब्बर, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज गुरू नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। गुरू नानक देव जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उनकी बाणी को विश्व की सभी भाषाओं में अनुवाद करने की पहल की है, इससे गुरू नानक देव जी का सन्देश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेगा।
Facebook Comments