कृषि कानूनों को लेकर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने केंद्र पर बोला हमला
Date posted: 8 December 2020

लखनऊ: कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद में राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार अपनी नाराजगी जाहिर की है।
समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी तथा अरबपति लोगों का समर्थक बताया है। इसे लेकर प्रियंका और अखिलेश ने ट्वीटर के माध्यम से निशाना साधा है।
Facebook Comments