उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य जहां महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है: सहगल
Date posted: 20 December 2020

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रदेश के कन्टेनमेंट जोन एवं हाॅट स्पाट एरिया में भी कमी आयी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। बचाव ही सबसे बेहतर इलाज है। अब तक 2.23 करोड़ से अधिक टेस्ट किये जा चुके हैं।
घर-घर सर्वें का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सर्विलांस के माध्यम से लगभग 15 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड-19 संक्रमण की जानकारी भी ली गयी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सबसे अधिक कोरोना संक्रमण की जांच की गयी है और इतनी बड़ी संख्या में लोगों से सम्पर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा भी वैक्सीन के सम्बंध में आज सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सम्बंध में बैठक की गयी। जिसमें उन्होंने वैक्सीन का ट्रांस्पोटेशन, भण्डारण, स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण, सीरिंज की उपलब्धता आदि के बारे में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीन की उपलब्धता के उपरान्त टीकाकरण की कार्यवाही में किसी भी प्रकार शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।
सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य जहां महिलाओं को रोजगार से विशेष रूप से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल मुख्यमंत्री द्वारा 97,663 स्वयं सहायता समूह एवं उनके संगठनों को आॅनलाइन 445.92 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गयी। स्वयं सहायता समूह में 10 लाख महिलाओं को रोजगार मिलेगा। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं देश के अन्य किसी राज्य में इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार निरन्तर प्रयासरत है।
सहगल ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को और अधिक तेजी लाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि मिशन रोजगार के अन्तर्गत बड़ी संख्या में रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में रोजगार के और अवसर सृजित करने के लिए तथा अधिक से अधिक लोगों को रोजगार में लगाने
Facebook Comments