7 मार्च को क्रियेशन्स महिला रत्न 2021 सम्मान से 11 महिलायें होंगी सम्मानित
Date posted: 3 March 2021

पटना: महिला दिवस के पूर्व संध्या पर क्रियेशन्स की ओर से संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन सोमेन 19 एस के पुरी के सभागार में किया गया है। क्रियेशन्स की सचिव नीलिमा सिन्हा ने बता की इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 11 महिलाओं को क्रियेशन्स महिला रत्न 2021 सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले माहिलाओ में डॉ किरण शरण , डॉ अनपुर्णा श्रीवास्तव (हिंदी साहित्य), डॉ आरती कुमारी (काव्य), डॉ अनुराधा प्रकाश (शिक्षा), मनीषा वर्मा (उद्घोषक, आकाशवाणी), आयुषी स्तुति (खेल), सविता कुमारी (पत्रकारिता), वागीशा झा (संगीत),संगीता दास (स्व रोज़गार), सोनी प्रियरंजन (महिला उत्प्रेरक) और निशा राज (फैशन डिजाइनिंग) है। इस अवसर पर महिलाओ की स्थिति पर संगोष्ठी में कई सामाजिक , राजनीतिक व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े महिलाओ का व्याख्यान भी होगा।
Facebook Comments