PM मोदी कल साबरमती आश्रम से करेंगे आजादी के “अमृत महोत्सव की शुरूआत
Date posted: 11 March 2021

नई दिल्ली: नई दिल्ली में केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिह पटेल ने प्रेस वार्ता कर ‘अमृत महोत्सव’ के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया देश की 75वीं वर्षगांठ ‘अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाई जाएगी। दरअसल 15 अगस्त, 2022 को आजादी के 75 यें वर्ष पूरे होंगे, तब तक 75 सप्ताह पूरे देश में हर हफ्ते एक आयोजन किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि, “अमृत महोत्सव की शुरूआत 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साबरमती आश्रम से करेंगे। साथ ही देश के 75 प्रमुख स्थानों पर भिन्न भिन्न कार्यक्रम होंगे, हालांकि इसमें कुछ राज्यों में और भी अलग से कार्यक्रम तय किए हैं।”
Facebook Comments