केजरीवाल के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश किसान मोर्चा देगा धरना
Date posted: 22 March 2021

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत के नेतृत्व में कल कंझावला में दिल्ली सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में एक विशाल धरना दिया जाएगा। जिससे दिल्ली की सोई हुई सरकार की किसान विरोधी नीति सबके सामने आए। सहरावत ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले छह सालों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। दिल्ली के किसान का खेत में बिजली का कनेक्शन तक नहीं है और अभी तक निजी ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है।
विनोद सहरावत ने कहा कि दिल्ली के किसान को फसल का डैच् का रेट नहीं मिला और प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल डैच् के समर्थन में सारे देश में प्रचार करते घुम रहे हैं। दरअसल वह किसानों की नहीं बल्कि खुद की राजनीति विसात फैलाने के चक्कर में लगे हुए हैं। दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा तक नहीं मिला है।
Facebook Comments