देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार से ज्यादा मामले, 212 की मौत
Date posted: 22 March 2021

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 46,951 मामले दर्ज किए गए हैं। यह पिछले साढ़े चार महीनों में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,16,46,081 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं इन 24 घंटों में ही देश भर में इस खतरनाक वायरस से 212 लोगों की मौत भी हुई है।
इसके बाद देश में मरने वालों का आंकड़ा 1,59,967 तक पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,34,646 हो गई है। इसी अवधि में 21,180 लोग ठीक होने के बाद अब तक बीमारी से उबरे लोगों की कुल संख्या 1,11,51,468 हो गई है।
Facebook Comments