नीलमणि ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी बधाई

पटना: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के उन लाखो,करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई दी है जिसने अपनी मेहनत के बल पर आज पार्टी को विश्व की सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल बनाने का काम किया है।

सामाजिक न्याय मोर्चा का मानना है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चल कर जनसंघ के बाद भाजपा का स्थापना जिन उदेश्यो के साथ हुआ था उसमे कयी मायनो मे सफलता मिली है। देश मे आज सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव व व्यापक जनसमर्थन मिलने के पश्चात जनता के भावनाओ के अनुरूप खड़ा उतरने मे पूर्णतः सफलता प्राप्त हुई है।
 मोर्चा नेताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, गृह मंत्री अमित शाह जी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी,बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल जी,वरिष्ठ नेता सह सांसद सुशील मोदी जी को भी बधाई दी है। साथ ही प्रदेश,जिला,प्रखंड, पंचायत स्तर तक के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी बधाई दिया है।
बधाई देने वालो मे मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संजीव पाल, बीनू सिंह,अभय कुमार,मनीष झा,रवि कुमार,संजय चौधरी, राम बाबू,अरुण नटराज,कृष्ण कुमार अम्बेडकर, संजीव मिश्रा,पुष्पा कुमारी,किरण जायसवाल, आदि शामिल है।

Facebook Comments