दिल्ली सरकार के मंत्री एम.एस.पी. को लेकर कर रहे हैं भ्रमात्मक बयानबाजी
Date posted: 7 April 2021

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा है की यह दुखद है की दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय एम.एस.पी. पर दिल्ली के किसानों की फसल खरीदने जैसे संवेदनशील विषय पर ओछी एवं भ्रमात्मक बयानबाजी कर रहे हैं।
सहरावत ने कहा है की नरेला, दिल्ली स्थित एफ.सी.आई. के गोदाम पर सोमवार 5 अप्रैल से केन्द्र सरकार के द्वारा तय एम.एस.पी. पर गेंहू की फसल की खरीद शुरू की जा चुकी है।
किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली का किसान केजरीवाल सरकार के दो वादों एम.एस.पी. से 50 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान एवं फ्री बिजली की पूर्ति का इंतजार कर रहे हैं और इन दोनों मांगों को लेकर कल 8 अप्रैल को भाजपा किसान मोर्चा मुख्य मंत्री आवास के पास प्रदर्शन करेगा।
Facebook Comments