बिहार के मुख्य सचिव का कोरोना से निधन, नीतीश और तेजस्वी ने जताया शोक

पटना:  बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सिंह कोरोना से संक्रमित थे। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है।

मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह कोरोना संक्रमित होने के बााद उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

Facebook Comments