चौधरी अजित सिंह के निधन पर CM योगी, अखिलेश और प्रियंका ने जताया दुख
Date posted: 6 May 2021

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करा रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, सपा मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और बसपा मुखिया ने दुख जताया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजित सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Facebook Comments