भाजपा ने निगमों के महापौर और स्थायी समितियों के अध्यक्ष घोषित किए

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा द्वारा आज उत्तरी, दक्षिणी एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर, उप-महापौर, अध्यक्ष स्थायी समिति और  उपाध्यक्ष स्थायी समिति के साथ नेता सदन के लिए उम्मीदवारो की घोषणा की गई है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम से महापौर उम्मीदवार के लिए सरदार राजा इकबाल सिंह, उप-माहापौर के लिए अर्चना दिलीप सिंह, अध्यक्ष स्थायी समिति के लिए जोगीराम जैन, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के लिए विजय कुमार भगत, नेता सदन के लिए छैल बिहारी गोस्वामी ने नामांकन किया।

उन्होंने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से महापौर उम्मीदवार के लिए मुकेश सूर्यांन, उप-माहापौर के लिए पवन शर्मा, अध्यक्ष स्थायी समिति के लिए कर्नल बी के ओबराय, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के लिए पूनम भाटी और नेता सदन के लिए इंद्रजीत सेहरावत ने नामांकन किया और पूर्वी दिल्ली नगर निगम से अध्यक्ष उम्मीदवार के लिए श्याम सुंदर अग्रवाल, उप-माहापौर के लिए किरण वैध, अध्यक्ष स्थायी समिति के लिए वीर सिंह पवार, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के लिए दीपक मल्होत्रा और नेता सदन के लिए सत्यपाल सिंह ने नामांकन किया।

Facebook Comments