उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोडर को बस ने मारी टक्कर, 16 की मौत
Date posted: 9 June 2021

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से कुछ दूर सचेंडी थाना क्षेत्र के पास तेज से जा रही एक बस ने लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि यह घटना सचेंडी थाना क्षेत्र जो कि कानपुर आउटर में पड़ता है। इस घटना में लोडर और बस की आमने सामने टक्कर होने से 16 की मौत और 5 घायल हो गए हैं।
घायलों का इलाज हैलट में चल रहा है। कुछ लोग इसमें सचेंडी के गांव से चढ़े थे। यह बिस्कुट फैक्टरी में काम करते थे। यह बस लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। यह प्राइवेट बस थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
Facebook Comments