200 पैकेट निःशुल्क ईको-फ्रेंडली सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया

नोएडा: नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से शनिवार को स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निःशुल्क ईको-फ्रेंडली सैनिटरी पैड का वितरण किया। सेनेटरी नैपकिन के वितरण की शुरुवात सेक्टर 86 इलाहाबास ग्राम एवं सेक्टर 93 के गेझा ग्राम में हुई। इस दौरान लगभग 100 से अधिक किशोरी और महिलाओं के बीच ईको-फ्रेंडली सेनेटरी पैड के 200 पैकेट बांटे। इस दौरान इलाहाबास ग्राम प्रधान पिंकी कौशिक ने माहवारी से जुडी गलत धारणों और मिथकों को दूर करने के लिए महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर संस्था की महिला सचिव श्वेता त्यागी ने बताया कि आज की यह पहल किशोरियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण की ओर अग्रसर करेगी। इस दौरान संस्था की महिला अध्यक्ष सुषमा अवाना ने कहा कि हमारे देश में महिलाएं कभी कमजोर नहीं रहीं, वे शुरू से ही सशक्त रहीं हैं।

सामाजिक बंधनों को तोडक़र वे आगे आई हैं और अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखा दिया है कि नारी शक्ति कमजोर नहीं है, उसे अपना रास्ता खुद बनाना आता है।

कार्यक्रम के दौरान ममता नेगी, राहुल अवाना, नरिंदर सिंह नेगी, सचिन गुप्ता, संदीप पाठक, देव त्यागी, सुधीर राय, सुषमा अवाना, श्वेता त्यागी, पिंकी कौशिक, सोनू सिंह  एवं अन्य सदस्य भी सम्मिलित रहे। 

Facebook Comments