कांग्रेस की सरकार होती तो वैक्सीन बनने में 30 से 40 साल लग जाते: आदेश गुप्ता
Date posted: 28 June 2021

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ समाज को एक दिशा देने के साथ सबके ज्ञानवर्धन का माध्यम है। प्रदेश भाजपा की ओर से आज दिल्ली के लगभग 2500 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिनमें हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की बात सुनी।
पटेल नगर में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश की सदूर क्षेत्रों में घट रही घटनाओं की जानकारी भी रोचक ढंग से देते हैं। ‘मन की बात’ को गैर राजनीतिक मंच बताते हुए उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने इस कार्यक्रम में कभी राजनीतिक बात नहीं की। इस कार्यक्रम में उन्होंने हमेशा देश और समाज में होने वाली घटनाओं के साथ समाज के हर एक वर्ग को प्रेरित करने का ही प्रयास किया है।
समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मीनाक्षी लेखी, कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, मंडल अध्यक्ष अजय वधवा और निगम पार्षद रमेश कुमार उपस्थित थे। बाद में नड्डा सहित सभी नेताओं ने वृक्षारोपण भी किया।
जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में हमेशा जिन मुद्दों को उठाते हैं और जिस ढंग से पेश करते हैं वह वास्तव में ज्ञानवर्धक होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि भविष्य में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद किया करें जिससे प्रधानमंत्री द्वारा कही गई बात और मुद्दे पर मंथन भी हो सकेगा और समाज के हर वर्ग को उसकी बेहतर जानकारी भी हो सकेगी। श्री नड्डा ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए जो महिला रेलवे ड्राइवर थी, टैंकर ड्राइवर से लेकर सिप के कैप्टन से बात की। जो यह बताता कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता करते हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि विपक्षी पार्टियां चाहे वह कांग्रेस हो या फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी, ने जिस तरह से लोगों के अंदर वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम फैला रही है, उस भ्रम को खत्म करने का काम आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। आज नरेन्द्र मोदी की कुशल नेतृत्व का देन है कि सिर्फ 9 महीने में ही वैक्सीन बन कर तैयार भी हुई और बड़ी संख्या में लोगों को लगाई भी जा रही है लेकिन यहि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो 30 से 40 साल लग जाते जिसको देश ने देखा भी है। राहुल गांधी भ्रम के सिवा कुछ नहीं फैला सकते क्योंकि उनकी सरकार ने सिर्फ यही काम किया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के 135 करोड़ लोगों और उनके स्वस्थ्य की चिंता है। इसलिए देश के गांव-गांव तक आज वैक्सीन पहुंच रही है और ताकि देश कोरोना मुक्त हो सके।
प्रदेश मुख्यालय में जहां कार्यकर्ताओं के बीच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा शामिल रहे। वहीं चिल्ड्रेन पार्क केशवपुरम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं सांसद डॉ. हर्ष वर्धन, ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला एवं पूर्व उपमहापौर सुभाष भड़ाना, आर्य समाज मंदिर गोविंदपुरी में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सुभाष मोहल्ला घोंडा चैक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, जिला कार्यालय यमुना विहार में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, गीता भवन कमला नगर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, हौज खास में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, मोहन गार्डन में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, संगम विहार में सांसद रमेश बिधूड़ी, संजय पार्क शकरपुर मंडल में सांसद गौतम गंभीर, जिला कार्यालय रोहिणी में सांसद हंसराज हंस, लाजपत नगर में प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल और जिला कार्यालय आस्था विहार में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं सहित कार्यक्रम ‘मन की बात’ में शामिल हुए।
इसके अलावा उत्तम नगर में प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, केशवपुरम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, विनोद नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, बी के दत्त मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव, आर के पुरम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बरखा सिंह, वंसत कुमार मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा और रोहिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी।
Facebook Comments