दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अस्थाना की नियुक्ति का किया स्वागत
Date posted: 30 July 2021

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त पद पर राकेश अस्थाना की नियुक्ति का स्वागत किया है। दिल्ली विधानसभा कि शक्तियों का दुरुपयोग करते हुऐ अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा राकेश अस्थाना की नियुक्ति के विरूद्ध पारित प्रस्ताव की निंदा करते हुऐ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक द्वेष से केन्द्र की दिल्ली में नियुक्तियों का विरोध करती रही है और अस्थाना की नियुक्ति का विरोध भी उसी श्रृंखला का भाग है।
अस्थाना के पास शहरी पुलिसिंग एवं गम्भीर क्राइम कि जांच दोनों का ठोस अनुभव है और उचित होता कि दिल्ली सरकार जनहित में उनकी नियुक्ति का स्वागत करती।
आदेश गुप्ता ने कहा है कि बेहतर होगा की केजरीवाल सरकार केन्द्र के आदेशों पर राजनीति करने की जगह अपने कार्य क्षेत्र में तय कार्य को पूरा करें।
Facebook Comments