घोटालेबाज केजरीवाल सरकार इस्तीफा दें: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी 278 मंडलों की कार्यकारणी में अरविंद केजरीवाल की सरकार को देश की भ्रष्टाचार और घोटालेबाज सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि गठन के बाद से ही ‘आप’ सरकार केवल झूठ एवं प्रचार के दम पर चल रही है और जनता को इस लक्ष्य से अवगत कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एक-एक घर में जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। सभी कार्यकारिणी की बैठक में एकमत से केजरीवाल सरकार के इस्तीफे की मांग की है।

कृष्णा नगर मंडल की कार्यकारिणी बैठक का उदघाटन करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार को दिल्ली की जनता ने चुना है, लेकिन उन्हें दिल्ली की जनता की नहीं अन्य राज्यों में अपनी पार्टी की विस्तार की प्रवाह ज्यादा है। मुख्यमंत्री अब दिल्ली में कम और अन्य राज्यों में राजनीतिक पर्यटन में ज्यादा रहते हैं। इसलिए दिल्ली की जनता को उन्हें यहां से विदाई देने का मन बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार और उनकी पार्टी की बोरिया विस्तर दिल्ली से गोल करे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर इस आप सरकार की बिजली, पानी, परिवहन स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मूलभूत ढांचों के विस्तार में नाकाम रहने की कमियों को उजागर करना होगा।
आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना में जिस समय जनता को सरकार से सबसे ज्यादा सहायता की उम्मीदें थी तब केजरीवाल की पूर्णतः निष्क्रिय सरकार सबको राम भरोसे छोड़कर गायब हो गई। दिल्ली के लोग उस मंजर को भूले नहीं है और केजरीवाल की इस नाकामी को हमेशा याद रखेंगे।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने के कारण पुरस्कार पाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज स्वयं भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हो चुके हैं। उनकी सरकार की पहचान सिर्फ झूठ, घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर है और जनता उनकी सच्चाई जान और देख चुकी है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही कभी नहीं चलती और जनता सर्वोच्च होती है। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर आम आमदी पार्टी के विधायक जनता को मुंह नहीं दिखा पा रहे हैं और भाजपा इनके काले कारनामों को तब तक उजागर करती रहेगी। उन्होंने ‘आप’ सरकार द्वारा नगर निगम के जन कल्याण मद में खर्च होने वाले 13 हज़ार करोड़ रुपये के फंड को जारी नहीं करने की आलोचना की। श्री गुप्ता ने कहा कि अगर राजनीति कारणों से केजरीवाल सरकार निगमों को परेशान करेगी तो भाजपा भी जनहित की लड़ाई परिणाम आने तक लड़ती रहेगी।
आज हुए 278 मंडलों की कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता कृष्णा नगर और आया नगर में, नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी हरकेश नगर में, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा हर्ष विहार में, कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह किशनकुंज मंडल में, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी वेस्ट पटेल नगर में, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा सिविल लाइन में, प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा महावीर इन्क्लेव में, प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा नरेला मंडल में, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल गीता कॉलोनी में, प्रदेश मंत्री नीमा भगत रघुबरपुरा में एवं रामपुरा में प्रदेश मंत्री सुनीता कांगड़ा, प्रदेश मंत्री गौरव खारी कमाल पुर में, प्रदेश मंत्री सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी सिद्धार्थ नगर में, सहित अन्य प्रदेश, जिला एंव मंडल पदाधीकारियों ने विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यकारिणी में भाग लिया।

Facebook Comments