BJP किसान मोर्चा ने जिला स्तर पर ग्राम किसान चैपाल का किया आयोजन
Date posted: 12 October 2021

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में कार्ययोजना की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल जी व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व भाजपा किसान मोर्चा के सहप्रभारी संजय राय जी ने आगामी भाजपा किसान मोर्चा अभियानों के प्रमुखों एवं प्रदेश किसान मोर्चा मानीटिरिंग टीम की बैठक ली।
जिसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के सभी महामंत्री घनश्याम पटेल, राम बाबू द्विवेदी, सतेन्द्र तुगाना जी उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया की 15 अक्टूबर को सभी संगठनात्मक 98 जिला स्तर पर ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा तथा 16 अक्टूबर को प्रदेश की 403 विधानसभाओं में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 17 अक्टूबर को प्रदेश के 27 हजार शक्ति केंन्द्र पर ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रदेश की 56 हजार ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री चौपाल में उपस्थित रहकर किसानों से संवाद कर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाएगें। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्या जी, कार्यालय के प्रभारी आचार्य कुशमुनि, सह कार्यालय प्रभारी रामानन्द कटियार, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी शुभम् त्रिपाठी, मिथिलेश पाल जी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेश राय व मणिन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक के समापन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह जी की माता के निधन पर दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धाजंलि दी गई। उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने दी।
Facebook Comments