नोएडा में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर अज्ञात लोगों ने लगाया रंग, केस दर्ज
Date posted: 22 October 2021

नोएडा: गुर्जर सम्राट मिहिर भोज प्रकरण में फैली आग शांत होने का नाम ही नही ले रही है।दादरी से शुरु हुयी इस आग ने अब नोएडा में भी दस्तक दे दी है।इसी क्रम में नाेएडा में गुर्जर समाज के लोगों में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब सैक्टर-66 स्थित ममूरा गांव में कुछ शरारती तत्वों ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम से लगे बोर्ड पर रंग लगा दिया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने रंग हटा दिया।इसको लेकर फेज-3 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आपको बता दे कि नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव की गली नंबर-7 के एंट्री प्वाइंट पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम से एक बोर्ड लगा हुआ था।
जिसपर उनकी फोटो भी छपी है।बुधवार रात को असामाजिक तत्वों ने बोर्ड पर लिखे मिहिर भोज नाम पर रंग लगा दिया।गुरुवार सुबह लोगों ने रंग लगा देखा तो उसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।कुछ ही देर में मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और बोर्ड से रंग हटवा दिया।उसके बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपियों का पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Facebook Comments