September 17, 2026 | 15:20:55
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्ती से जुड़ा बड़ा फैसला भी शामिल है।
कैबिनेट ने जेल वार्डर और परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% क्षैतिज आरक्षण देने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा कैबिनेट ने 14,429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने, छोटे और सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का ऋण देने और PRD स्वयंसेवकों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये करने जैसे फैसलों को भी मंजूरी दी।