August 18, 2026 | 17:23:03
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई टीम की घोषणा की।
नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और बीजेपी के वरिष्ठ रणनीतिकार राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल किए गए हैं। पार्टी ने संगठन में महिलाओं और युवा चेहरों को भी खास तवज्जो दी है।
उत्तर प्रदेश पर भी बीजेपी ने खास फोकस किया है। यूपी से स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
बीजेपी की नई टीम में पुराने अनुभवी चेहरों और युवा नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश दिखाई दे रही है। इसे आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी की बड़ी संगठनात्मक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
अब सवाल ये है कि बीजेपी की नई टीम आने वाले चुनावों में पार्टी की रणनीति को कितना मजबूत करती है?