September 13, 2026 | 09:42:53
नई दिल्ली: BRICS Summit को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। करीब 15 हजार पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां और 500 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है।
VIP मूवमेंट को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखने और संभव हो तो Metro का इस्तेमाल करने की अपील की है।