August 31, 2026 | 10:53:36
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली में राजधानी मेट्रो स्टेशन के पास असम टिंबर मार्केट स्थित लकड़ी और प्लाईवुड के गोदाम में रविवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर सुबह 6:30 बजे तक काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।