August 21, 2026 | 23:05:57

राहुल के धरने पर जेपी नड्डा का हमला, बोले- ‘कैमराजीवी’ राजनीति कर रहे हैं

21 Aug 2026
राहुल के धरने पर जेपी नड्डा का हमला, बोले- ‘कैमराजीवी’ राजनीति कर रहे हैं

नई दिल्ली: संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी के धरने को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। नड्डा ने राहुल गांधी के प्रदर्शन को ‘कैमरा-केंद्रित ड्रामा’ बताते हुए कहा कि यह छात्रों या न्याय के लिए नहीं, बल्कि मीडिया का ध्यान खींचने की कोशिश है।

नड्डा ने कहा कि 20 जुलाई की घटना की जांच पहले से चल रही है और सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। ऐसे में राहुल गांधी का पुलिस थाने के बाहर धरना देना न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।

बीजेपी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर घिरी हुई है और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी ने यह प्रदर्शन किया। नड्डा के बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement