September 07, 2026 | 15:45:15
दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने 6 सितंबर को दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने का खतरा है। IMD ने लोगों को मौसम और ट्रैफिक एडवाइजरी पर नजर रखने की सलाह दी है।