September 16, 2026 | 15:21:33
लखनऊ: UP में बारिश और बाढ़ का असर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज 44 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने और प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव की तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ जरूरत पड़ने पर राहत शिविर और बचाव संसाधन तैयार रखने पर जोर है।
सरकार का फोकस है कि बारिश और बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और प्रभावित लोगों तक तुरंत मदद पहुंचे।