September 21, 2026 | 19:55:29
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी की गोलकीपर साविता पुनिया ने इतिहास रच दिया है। साविता 321 सीनियर इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारत की महिला हॉकी की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी वंदना कटारिया के 320 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाफ एशियन गेम्स के मुकाबले में हासिल की। हॉकी इंडिया ने साविता की इस उपलब्धि पर 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार का ऐलान किया है।
साविता को उनकी शानदार गोलकीपिंग के लिए ‘द वॉल ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है।