October 04, 2026 | 04:03:28
UP MLC Election में अखिलेश यादव का बड़ा बदलाव! समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव से पहले अपने दो प्रत्याशियों को बदल दिया है।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अब डॉ. संजयन त्रिपाठी को टिकट दिया गया है, जबकि आगरा से डॉ. आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
पहले इन सीटों पर कमलेश यादव और प्रकाश चंद्र गुप्त के नाम घोषित किए गए थे।
संजयन त्रिपाठी हाल ही में बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद सपा में शामिल हुए हैं। आकाश अग्रवाल भी सपा में शामिल होकर पार्टी के उम्मीदवार बने हैं।
अब MLC चुनाव में इन दोनों सीटों पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।