August 31, 2026 | 10:53:51
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लगातार भारी बारिश के बाद मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने से रामघाट समेत कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। कई दुकानें, मंदिर और मठ भी प्रभावित हुए हैं।
तेज बहाव के कारण मंदाकिनी पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा बह गया, जिसके बाद प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। राहत और बचाव के लिए NDRF, SDRF और PAC की टीमें तैनात हैं। लोगों से नदी और घाटों के आसपास नहीं जाने की अपील की गई है।