अहमद पटेल के निधन पर कमल नाथ व दिग्विजय ने जताया शोक
Date posted: 25 November 2020

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर मध्यप्रदेश के कांग्रेसजनों में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने अहमद पटेल के निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने बुधवार तड़के अंतिम सांस ली।
पटेल के निधन पर कमल नाथ ने कहा, मेरे बेहद करीबी मित्र, वर्षों के साथी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनका निधन मेरे लिये बेहद व्यक्तिगत क्षति है। उनका असमय चले जाना कांग्रेस परिवार के लिये ऐसी क्षति है जो सदैव अपूर्णीय है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।
Facebook Comments