यूके से आने वाले यात्रियों को खुद कराना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट
Date posted: 2 January 2021

नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम से भारत के लिए 8 से 31 जनवरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को अब हवाईअड्डे पर खुद के खर्चे पर अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण करना होगा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन के लोगों में पाए जाने वाले एक अधिक संक्रामक कोरोनावायरस स्ट्रेन के मद्देनजर 22 दिसंबर को दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। यह सेवाएं 6 जनवरी को फिर से शुरू होंगी। इस स्ट्रैन का अब तक भारत में 29 से अधिक यात्रियों में पता चला है।
Facebook Comments