योग हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : श्रीराम चैहान
Date posted: 21 June 2020

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि, विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चैहान ने प्रदेशवासियों को छठें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग हमारे व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग हमें तनावमुक्त रखता है तथा मानसिक शक्ति प्रदान करता है।
चौहान आज अपने माल ऐवन्यू, आवास पर योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के संकटकाल में योग की आवश्यकता और बढ़ गयी है तथा योग से कोरोना को हराया जा सकता है। योग से आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील किया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनायें और योगाभ्यास के लिए जरूर समय निकालें तथा स्वयं को निरोग बनाएं।
Facebook Comments