केशव प्रसाद मौर्य ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया-केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: 18 नवम्बर,जिस प्रकार स्वाधीनता आंदोलन से देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना योगदान दिया। ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र सेनानियों ने इमरजेन्सी के दौरान लोकतंत्र को बचाने में अपनी अहम भूमिका अदा की। ये विचार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 के विश्वेश्वरैया हाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में अपने मुख्य अतिथ्यि उद्बोधन के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने वाले सेनानियों को मैं नमन करता हूँ।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का शासन होता है। जनता जिसे चाहती है, वही सरकार बनाता है। आज जनता ने हम पर विश्वास किया है हम उनके विश्वास को कायम रखेंगे। हमे देश तथ्ंाा प्रदेश को नम्बर-1 बनाना है। आज देश मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सबसे शक्तिशाली बनकर आगे आया है। हमे भृष्टाचार मुक्त प्रगतिशील देश का निर्माण करना है और हमारी सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है, आज भृष्टाचारी जेल में है।
उपमुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु गम्भीरता से विचार कर रही है। शीघ्र ही कल्याणकारी निर्णय लिये जायेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये लोकतंत्र सेनानियों ने भाग लिया।

Facebook Comments