गांव-गांव तक महिलाओं को दी जायेगी प्रदेश सरकार की हितकारी योजनाओं की जानकारी
Date posted: 19 November 2018

लखनऊ: 19 नवम्बर, प्रदेश सरकार द्वारा 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2018 तक महिला सशक्तिकरण की दिशा में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान चलाया जायेगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान की जानकारी देते हुए महिला कल्याण विभाग ने अवगत कराया है कि इसका शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 20 नवम्बर 2018 को मान्यवर श्री कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल (निकट बिजली पासी किला) आशियाना, लखनऊ में किया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी एवं महिला कल्याण मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे विषयों का समावेश होगा। अभियान के दौरान प्रदेश की महिला सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने ब्लाकों में गांव-गांव तक केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जागरूक करेंगी और लाभार्थियों से सम्पर्क करेंगी।
Facebook Comments