भाजपा किसान विरोधी कानून लाई है, पूंजीपतियों को मिलेगा लाभ: अखिलेश यादव
Date posted: 22 December 2020

आगरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी कानून लाई है। इसका लाभ पूंजीपतियों को मिलेगा। अखिलेश संतकबीरनगर में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, “भाजपा किसानों को डराना चाहती है। किसान डरने वाले नहीं हैं।
तीन कृषि कानूनों के विरूद्घ किसानों का देश व्यापी आंदोलन जारी है। उनके साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा जो कानून लाई है वह किसान विरोधी है और उससे कुछ पूंजीपतियों को ही लाभ मिलेगा। सरकार अब अंतिम सांसे ले रही है।”
Facebook Comments