मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के खिलाफ आगरा में एफआईआर दर्ज
Date posted: 30 August 2021

आगरा: आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा ताज शहर में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और 17 अन्य के खिलाफ सोमवार को लोहा मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
पार्टी के लोगों पर आरोप है कि रविवार को हुई रैली में पार्टी को जितने लोगों की परमिशन में दी गई थी, यात्रा में उससे ज्यादा लोग थे। आरोपियों पर कोविड -19 मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। लखनऊ के बाद आगरा में यह दूसरी तिरंगा संकल्प यात्रा थी, जिसमें हजारों लोगों ने राष्ट्रीय तिरंगे के साथ भाग लिया था।
Facebook Comments