महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट: प्रियंका गांधी
Date posted: 6 January 2021

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने निशाना साधा और कहा कि महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, हाथरस में सरकारी अमले ने शुरूआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है।
Facebook Comments